सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, राष्ट्रपति मुर्मू को 'बेचारी' कहने का मामला

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2025

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उनकी 'बेचारी' टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया। संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन के दौरान सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुमू को पुअर थिंग कहा था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। 31 जनवरी को संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सदन के बाहर पत्रकारों ने गांधी से मुर्मू के लगभग एक घंटे लंबे भाषण के बारे में पूछा तो पूर्व कांग्रेस प्रमुख को क्लिप में यह कहते हुए सुना गया कि राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक गई थी। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'बेचारा' कहने पर मुश्किल में फंसीं Sonia Gandhi, बिहार के वकील ने उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की

द्रौपदी मुर्मू जी यहां एक आदिवासी परिवार से आई हैं। उन्होंने आज संसद को अद्भुत तरीके से प्रेरित किया और भाषण दिया।  लेकिन कांग्रेस के राजघराने ने उनका अपमान करना शुरू कर दिया है। राजपरिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने उबाऊ भाषण दिया। मोदी ने द्वारका में कहा कि एक अन्य सदस्य ने तो एक कदम आगे बढ़कर राष्ट्रपति को घटिया कह दिया. उन्हें एक आदिवासी बेटी का भाषण उबाऊ लगता है।  

प्रमुख खबरें

Commonwealth Boxing: Lovlina Borgohain समेत भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Tejaswin Shankar ने Commonwealth Games डेकाथलन में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

Commonwealth Games: Neeraj Chopra ने जीता रजत, जूडो में भारत को दो ऐतिहासिक स्वर्ण

Neeraj Chopra ने Commonwealth Games भालाफेंक में रजत पदक जीता, यशवीर को कांस्य