कोरोना के कारण मिला ब्रेक बार्सिलोना के लिए फायदेमंद हो सकता है: मेस्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

बार्सिलोना। स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण मिला लंबा ब्रेक बार्सिलोना के लिये फायदेमंद साबित होगा। मेस्सी ने शुक्रवार को स्पेनिश खेल दैनिक ‘स्पोर्ट’ से कहा, ‘‘शायद इस ब्रेक से हमें फायदा मिलेगा, लेकिन हमें देखना होगा जब हम प्रतियोगिता में खेलना शुरू करेंगे क्योंकि तभी सच्चाई पता चलेगी। ’’

बार्सिलोना और स्पेन की फुटबॉल लीग 12 मार्च के बाद से बंद हैं। मेस्सी ने हालांकि बार्सिलोना के लिये इस ब्रेक को अच्छा बताने के लिये कारण नहीं बताया लेकिन उनके साथी स्ट्राइकर लुईस सुआरेज का चोट से वापसी करना निश्चित रूप से एक कारण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब खेल रोका गया था तो हम जिस तरह खेल रहे थे, उससे हम कभी भी चैम्पियंस लीग नहीं जीत पाते। मुझे अपने साथी खिलाड़ियों पर कोई शक नहीं है लेकिन हम जिस तरह से खेल रहे थे, उससे ऐसा नहीं कर पाते।

प्रमुख खबरें

Russia Mysterious Virus | हाथ से छूटी बायोलॉजिकल टेस्ट ट्यूब और तड़प-तड़प कर हुई मौत! रूस से आई वायरस लीक होने की खबर से पूरी दुनिया में दहशत

Delhi High Court ने 2020 दंगों और Jamia हिंसा की SIT जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज कीं

Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar की बात एकदम सही निकली, Pakistan के साथ नई Defence Deal कर America ने India के लिए बढ़ाया खतरा!

आज का राशिफल कैसे आपकी दिनचर्या बेहतर बना सकता है