25 जून को होगा फीफा 2023 महिला विश्व कप के मेजबान की घोषणा

fifa

फीफा 2023 महिला विश्व कप का मेजबान अगले महीने चुनेगा।फीफा जांच दल ने जनवरी और फरवरी में बोली लगाने वाले देशों का दौरा किया था जिसके बाद कोरोना वायरस के कारण यात्रा पांबंदियां लगा दी गयीं। 2023 विश्व कप में पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी।

ज्यूरिख। फीफा परिषद 25 जून को 2023 महिला फुटबॉल विश्व कप के मेजबान का चयन करेगी जिसमें ब्राजील, जापान और कोलंबिया बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इनके अलावा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी संयुक्त बोली लगायी है। फीफा परिषद के 37 सदस्यों के मतों को सार्वजनिक किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी सैनसम के सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

फीफा जांच दल ने जनवरी और फरवरी में बोली लगाने वाले देशों का दौरा किया था जिसके बाद कोरोना वायरस के कारण यात्रा पांबंदियां लगा दी गयीं। 2023 विश्व कप में पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी। फ्रांस में हुए 2019 चरण में 24 टीमों ने शिरकत की थी जिसमें अमेरिका ने खिताब जीता था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़