दूल्हे के साथ हुआ झगड़ा, बदले में दूल्हन को जयमाल के बाद मार दी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की जयमाल के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्हन काजल (20) की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात विवाह स्थल पर जयमाल कार्यक्रम के बाद तीन लोगों ने दूल्हे के साथ विवाद किया और बाद में दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग का बलात्कार कर की हत्या, आरोपी को दी गई फांसी की सजा

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने शुक्रवार को बताया कि एक ही गांव के अनीश, कपिल (भाइयों) और संजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और तीन टीमों का गठन कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि काजल की शादी नोएडा के वीर पाल से हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई है।

प्रमुख खबरें

Astrology Tips: प्लास्टिक के बर्तन में नहीं बल्कि इन पत्तों में लगाएं भगवान को भोग, हमेशा बनी रहेगी कृपा

AstraZeneca ने टीके की सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद लिया बड़ा फैसला, दुनिया भर से वापस मंगाई कोविड वैक्सीन

World Thalassemia Day 2024: हर साल 08 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड थैलेसीमिया डे, जानिए इतिहास और महत्व

हैदराबाद में भारी बारिश से आई तबाही, दिवार गिरी, बच्चे समेत सात की हुई मौत