POCSO कानून का दुरुपयोग हो रहा है, बदलाव के लिए करेंगे सरकार को मजबूर: बृजभूषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

पॉक्सो कानून के तहत एक मामले का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है और वह संतों के नेतृत्व में इस कानून को बदलने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे। सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवानों की अपील पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिंह पर एक मामला पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है जिसमें उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है। इसी रैली की तैयारी को लेकर आज सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। सभा में भाजपा सांसद ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया कि इसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। उनका कहना था कि इस कानून का बच्चों, बुजुर्गों एवं संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है तथा अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा,‘‘ संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून (पॉक्सो) बदलने के लिए मजबूर कर देंगे।मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?