Wrestlers sexual harassment case: महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट में पेश हुए

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2023

महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू की। दिल्ली की राउज़ कोर्ट ने आज दोपहर 12:30 बजे सुनवाई शुरू की। महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह और एक अन्य आरोपी विनोद तोमर को दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी थी।

इसे भी पढ़ें: Sexual Harassment Case में बृज भूषण सिंह को कोर्ट से अंतरिम जमानत, 20 को होगी अगली सुनवाई

पहलवानों की शिकायत के आधार पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गईं। एक को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था और एक नाबालिग पहलवान के लिए रद्दीकरण रिपोर्ट दायर की गई है। दूसरी एफआईआर कई पहलवानों की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood India Alert | नेपाल जलप्रलय की भारत में दस्तक! बिहार, यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के 36 गेट खोले गए

Gandak Barrage से घटा पानी का बहाव, Bihar के तटवर्ती इलाकों को मिली राहत

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता