Britain ने भी पकड़ी ट्रंप की राह, इमिग्रेशन क्रैकडाउन का शिकार बन रहे भारतीय रेस्तरां

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुर्सी पर बैठते ही एक्सीक्यूटिव ऑर्डर में सबसे अहम गैरकानूनी रूप से रह रहे अप्रवासियों को बाहर निकालने वाले कदम ने देश-दुनिया में इन दिनों तहलका मचाया हुआ है। लेकिन अब ट्रंप के नक्शेकदम पर चलते हुए ब्रिटेन की लेबर सरकार भी अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर आमदा है। ब्रिटेन की लेबर सरकार ने पूरे देश में अवैध कामगारों के खिलाफ व्यापक रूप से एक्शन शुरू कर दिया है। इन कार्रवाइयों को पूरे देश में एक अटैक की तरह बताया जा रहा है। लेबर सरकार का ये एक्शन ब्रिटेन में स्थित भारतीय रेस्तरां, नेल बार, कन्विनिएंस स्टोर और कार वॉश कराने वाली जगहों तक फैल गई है, जो प्रवासी कामगारों को अपने यहां काम पर रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या ट्रंप-पुतिन में हुई बातचीत? क्रेमलिन की तरफ से आया बड़ा अपडेट

उस चरण के दौरान कुल 1,090 नागरिक दंड नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें नियोक्ताओं को उत्तरदायी पाए जाने पर प्रति कर्मचारी 60,000 पाउंड तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। गृह कार्यालय में प्रवर्तन, अनुपालन और अपराध के निदेशक एड्डी मोंटगोमरी ने कहा कि ये आंकड़े उन लोगों पर नकेल कसने की मेरी टीमों की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जो सोचते हैं कि वे हमारी आव्रजन प्रणाली का उल्लंघन कर सकते हैं। आप्रवासी प्रवर्तन ने कहा कि यह कर्मचारियों को श्रम शोषण की रिपोर्ट करने की अनुमति देने के लिए संगठनों के साथ मिलकर काम करने में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा भूमिका निभाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य