ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने ईरान के साथ टैंकरों की अदला-बदली की बात खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

लंदन। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने खाड़ी में तनाव कम करने के लिये जब्त किए गए तेल टैंकरों की ईरान के साथ अदला-बदली करने के विचार को सोमवार को खारिज कर दिया। राब ने ‘बीबीसी’ से कहा ‘‘ कोई अदला-बदली नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा कि यह अदला-बदली के बारे में नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय विधि व्यवस्था के नियमों को बरकरार रखने के बारे में है। इसी पर ही हम जोर दे रहे हैं।’’

गौरतलब है कि ब्रिटिश अधिकारियों ने जुलाई के शुरू में ईरान के एक तेल टैंकर को पकड़ लिया था और आरोप लगाया था कि यह सीरिया पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने 19 जुलाई को हरमुज जलडमरूमध्य में ब्रिटेन के झंडे वाले एक टैंकर को पकड़ लिया था जिस पर चालक दल के 23 सदस्य सवार थे। 

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा