By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2022
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि रूस के एक लड़ाकू विमान ने पिछले महीने काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र में उड़ान भर रहे ‘रॉयल एअर फोर्स’ (आरएएफ) के विमान के समीप एक मिसाइल छोड़ी थी। वालेस ने बृहस्पतिवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा कि खुफिया विमान आरएएफ आरसी-135 रिवेट ज्वाइंट का सामना रूस के दो सुखोई-27एस विमानों से हुआ। एक लड़ाकू विमान ने ब्रिटिश विमान के नजदीक एक मिसाइल छोड़ी थी।