ब्रिटेन के शाही दंपति को ले जा रहा विमान खराब मौसम के कारण लाहौर लौटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

इस्लामाबाद। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट को लाहौर से इस्लामाबाद ले जा रहे विमान को खराब मौसम की वजह से पंजाब प्रांत की राजधानी लौटना पड़ा। शाही दंपति देश के सांस्कृतिक केंद्र लाहौर में दिन बिताने के बाद राजधानी लौट रहे थे। उन्होंने लाहौर में अनाथ बच्चों से मुलाकात की, ऐतिहासिक बादशाही मस्जिद का दौरा किया, क्रिकेट खेला तथा कैंसर के मरीजों के साथ कुछ वक्त बिताया। 

इसके साथ ही विभिन्न धर्मों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने को लेकर मजहबी नेताओं के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि विलियम और केट को ले जा रहा रॉयल एयर फोर्स वॉयेजर विमान ने पहले रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर और फिर न्यू इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन तूफान की वजह से विमान उतर नहीं पाया। इसके बाद विमान वापस लाहौर लौट गया जहां वह सुरक्षित तरीके से उतर गया। विलियम ने लाहौर में पत्रकारों से मज़ाकिया लहजे में कहा कि वह विमान उड़ा रहे थे। विलियम खुद अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट हैं। 

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश