सपना कौन लौटाएगा? छात्रों की चोट पर Rahul Gandhi ने PM Modi को घेरा

By एकता | Sep 06, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने घायल छात्रों से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार से सवाल किया कि छात्रों की टूटी हड्डियां तो जुड़ जाएंगी, लेकिन क्या उनके टूटे हुए सपने भी वापस लौटाए जा सकते हैं?

राहुल गांधी के मुताबिक, एक छात्र के पैर में AK-47 की गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी टूट गई। उन्होंने दावा किया कि वह छात्र सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन गोली लगने के बाद उसका यह सपना भी प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि दो अन्य छात्रों के कंधों को भी गोली चीरती हुई निकल गई। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि ये छात्र अपराधी नहीं थे, बल्कि गरीब परिवारों से आने वाले वे युवा थे जो अपने परिवार की उम्मीदों के साथ पढ़ाई और बेहतर भविष्य की तलाश में आगे बढ़ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Nashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन से गरमाया मामला

डर का इलाज किस अस्पताल में होगा?

राहुल गांधी ने कहा कि गोली के घाव समय के साथ भर सकते हैं, लेकिन इन छात्रों के मन में जो डर बैठ गया है, उसका इलाज कहां होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए कहा, 'इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी। क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं?'

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के 'नाराज फूफा' बयान पर भड़की कांग्रेस, Mallikarjun Kharge बोले- युवा भी लेकर खड़े हैं रिपोर्ट कार्ड

राहुल गांधी ने छात्रों को दिया समर्थन

राहुल गांधी ने इससे पहले 3 सितंबर को भी छात्रों के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि बिहार सरकार चाहे जो कर ले, वह इन युवाओं के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच

पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा