ओमीक्रोन का खतरा ! नाइजीरिया से इंदौर लौटे भाई-बहन कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के बीच नाइजीरिया की यात्रा के बाद पांच दिन पहले इंदौर लौटी 14 वर्षीय लड़की और उसके आठ साल के भाई में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए भाई-बहन अपनी मां के साथ पिता से मिलने नाइजीरिया गए थे और दिल्ली होते हुए छह दिसंबर को इंदौर लौटे थे।

इसे भी पढ़ें: हमारा काम मंच की तटस्थता, समान अवसर सुनिश्चित करना: प्रतिस्पर्धा आयोग प्रमुख

उन्होंने बताया कि संक्रमित भाई-बहन को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि वे कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी