महामारी से निपटने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा देंगे एक साल का अपना वेतन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक साल का अपना वेतन दान देंगे ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की मदद हो सके। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश के साथ ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद मुश्किल समय है। इसलिए यह जरूरी है कि हम मिलकर इस महामारी का मुकाबला करें। निजी रूप से, मैं एक साल का अपना वेतन सीएमआरएफ कोविड -19 में दान दे रहा हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप इसमें योगदान दें चाहे छोटा योगदान ही सही।’’ येदियुरप्पा ने 25 मार्च को लोगों से राज्य सरकार की मदद के लिए दान देने की अपील की थी। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा