MP उपचुनाव को लेकर बसपा ने लिया बड़ा फैसला, कहा - नहीं उतरेगा एक भी प्रत्याशी

By सुयश भट्ट | Oct 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद  सियासी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। वहीं बसपा ने उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बसपा इस उपचुनाव में अपना एक भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इस संबंध में बसपा ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने तय किया है कि वह खंडवा लोकसभा सीट सहित जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। और न ही बसपा की दल को अपना सर्मथन देगी।

इसे भी पढ़ें:सुलोचना रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद 'दिग्गी राजा' ने किया ट्वीट, कहा - बीजेपी अब कांग्रेस मय होती जा रही है 

दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी