मोदी सरकार के अंतरिम बजट को कांग्रेस ने ‘अकाउंट फॉर वोट’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

नयी दिल्ली। सरकार की ओर शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट को कांग्रेस ने ‘अकाउंट फॉर वोट (मत पाने के लिए अनुदान)’ करार देते हुए कहा कि घोषणाएं सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखकर की गई हैं। पार्टी ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर कहा कि आखिर 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘अंतरिम वित्त मंत्री आपका धन्यवाद कि आपने कांग्रेस की इस घोषणा की नकल की है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि यह ‘वोट ऑन अकाउंट’ (लेखानुदान) नहीं बल्कि ‘अकाउंट फॉर वोट’ था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि यह बजट पूरी तरह से चुनाव को ध्यान में रखकर लाया गया है। पार्टी नेता शशि थरूर ने कहा कि आखिर मंत्री जी (पीयूष गोयल) किस दुनिया में रहते हैं। भला 500 रुपये प्रति माह से क्या होने वाला है?

प्रमुख खबरें

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती