Ghazipur में जारी है बुलडोजर एक्शन, माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की करोड़ों की संपत्ति पर गिरी गाज

By रितिका कमठान | Mar 05, 2023

बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार के घर पर बुलडोजर एक्शन होने के बाद गाजीपुर में भी बुलडोजर रविवार को चला है। यहां मुख्तार अंसारी पर चौतरफा कार्रवाई करते हुए रविवार की सुबह ही जिला प्रशासन का बुलडोजर चलने लगा। इस बार ये कार्रवाई मुख्तार अंसारी के नेतृत्व में संचालित किए जा रहे डॉ एमए अंसारी इंटर कॉलेज की बाउंड्री पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक ये मकान अवैध तौर पर बनाया गया था। इस मकान का नक्शा भी पास नहीं था। वर्ष 2022 के मई महीने में इसे गिराने के लिए आदेश जारी हो चुके थे। बता दें कि इस भवन में दो दशक से व्यापारकर और वाणिज्य कर कार्यालय बनाया गया था। ऐसे में इस भवन को ध्वस्त नहीं किया जा रहा था। हालांकि शनिवार चार मार्च को जिलाधिकारी ने इस भवन को खाली कराने के निर्देश दिए जिसके बाद इस भवन को पांच मार्च को गिराया गया। बता दें कि जिस बाउंड्री को गिराया गया है 45 फीट लंबी और नौ फीट ऊंची थी। इससे पहले तीन और चार मार्च को भी लगातार दो दिनों तक मऊ में बुलडोजर कार्रवाई होती रही है। इस दौरान मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमीनदोज किया जा चुका है। बता दें कि ये कार्रवाई जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद हुई है। इसे लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए थे। धवस्तीकरण के दौरान जेसीबी की मदद से संपत्ति तोड़ी गई और इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रमुख खबरें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में Punjab Bandh, कई जिलों में बंद रहीं दुकानें और स्कूल

Houthis Ballistic Missile CARG Report | चीनी पुर्जों की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम बना रहे हैं हूथी विद्रोही, सऊदी अरब और इजरायल पर मंडराया नया खतरा

PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर UN निकाय कब रिपोर्ट देगा, भारत ने OHCHR से पूछा

Famous Temple: भारत के आठ प्रसिद्ध Durga Mandir जहां Vaishno Devi और Kamakhya की पौराणिक मान्यता है