पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, खाई में फिसल कर गिरी यात्रियों से भरी बस, 19 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2022

कराची (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बस के पर्वतीय सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी, तभी झोब में खाई में गिर गई। टेलीविजन फुटेज में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी खून से लथपथ यात्रियों की मदद कर रहे हैं। सहायक आयुक्त सैयद मेहताब शाह ने कहा, ‘‘जैसे ही बस क्वेटा के पास पहुंची, चालक ने तीखे मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस एक खाई में गिर गई। हमने अब तक 19 शव बरामद किए हैं, जबकि 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: कोविड की छठी लहर की आशंका के बीच भारी आयात शुल्क के चलते पाकिस्तान में दवाओं की किल्लत

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी दुखद हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। पाकिस्तान में खराब सड़क अवसंरचना, यातायात कानूनों की अवहेलना और खराब रखरखाव वाले वाहनों के कारण घातक दुर्घटनाएं आम बात हैं। पिछले महीने, उत्तरी बलूचिस्तान स्थित किला सैफुल्ला जिले के पास एक वाहन के खाई में गिरने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों सहित 22 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम