दिल्ली से आ रही मजदूरों से भरी बस पलटी, तीन मजदूरों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Apr 20, 2021

ग्‍वालियर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर आ रही मजदूरों से भरी तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसा ग्वालियर-झांसी राजमार्ग पर जौरासी घाटी के पास एक मोड़ पर सुबह करीब नौ बजे हुआ। दिल्ली में लॉकडाउन होने के बाद बस प्रवासी मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ होते हुए छतरपुर जा रही थी। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं, बस में सवार कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई है ।

इसे भी पढ़ें: भोपाल, इंदौर सहित पूरा मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण की चपेट में, मंगलवार को 12,727 मामले आए समाने

यहां बस में सवार कुछ लोगों का कहना था कि बस की बैठक क्षमता 52 सीट की है, लेकिन घर जाने के लिए सभी को जल्‍दी रही यही कारण था कि बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। इन मजदूरों से दोगुना किराया भी वसूलना बताया गया। ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ग्वालियर-झांसी राजमार्ग के जौरासी घाटी मोड़ पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर टीकमगढ़-छतरपुर जा रही थी। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में डॉक्टर की लापरवाही का मामला आया सामने, कोरोना पॉजिटिव बता कर लगा दिए इंजेक्शन, मौत के बाद रिपोर्ट बताई निगेटिव

इसके साथ ही अन्य यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गयी है। हादसे के तुरंत बाद मध्य प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विभाग तुरंत कदम उठाया है और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से कहा है कि लॉकडाउन के कारण जिन बसों से प्रवासी मजदूर घर वापस जा रहे हैं, उनकी जानकारी राज्‍यों को दी जाए। उल्‍लेखनीय है कि बस में छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के मजदूर सवार थे। यह मजदूर दिल्ली में मजदूरी करने गए थे, बीते दिनों कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लॉकडाउन लगा, जिससे उन्हें आशंका थी कि वे कई माह तक यहां फंसे रह सकते है। इन स्थितियों में मजदूरों घरों क लौट रहे थे,तभी यह हादसा हो गया।

प्रमुख खबरें

Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावा

अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा खत्म, यूक्रेन युद्ध पर मतभेद से संयुक्त बयान अटका

Aishwarya Rai ने मॉडलिंग से शुरू कर जीता Miss World खिताब, अभिनय में बनाई खास पहचान

H-1B Visa धारकों पर पाबंदियों से US Economy को होगा भारी नुकसान, Indiaspora की चेतावनी