छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश जा रही रही मजदूरों से भरी बस मध्य प्रदेश में पलटी, दो की मौत

By दिनेश शुक्ल | Dec 29, 2020

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल-रीवा मार्ग के टेटका मोड़ पर मंगलवार सुबह मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि 30 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। इनमें से 7 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को ईलाज के लिए शहडोल रैफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में चार डिग्री तक गिरा तापमान, आज से शीतलहर के आसार

इस दुर्घटना के मृतकों में पुष्पा केवट पत्नी मेहतर केवट 27 वर्ष निवासी मुंगेली, आदित्य यादव पुत्र अजय यादव 7 माह निवासी मेघापारा, जिला बिलासपुर शामिल है। जयसिंह नगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। वहीं सात गंभीर घायलों को शहडोल रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर