Delhi से Bihar जा रही बस मथुरा में पलटी, तीन यात्रियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2023

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही एक डबल डेकर निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी जिससे इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (देहात)त्रिगुण बिसेन ने बताया कि रविवार की रात यह दुर्घटना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र में हुयी।

रोशन बेगुसराय का जबकि दोनों अन्ज्ञय दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों को बेहतर उपचार दिलवाने के निर्देश दिए हैं। रविवार रात हुये इस हादसे के बाद जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

जिला अस्पताल मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने कहा कि रविवार की आधी रात को सत्रह घायल यात्रियों को अस्पताल लाया गया। उन्‍होंने कहा कि इनमें गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया जबकि बाकी 11 मथुरा के अस्पताल में भर्ती हैं और उनका बेहतर उपचार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि आंशिक रूप से घायल कई यात्री प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गये।

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान