हार के बाद RR के कप्तान स्मिथ ने जोस बटलर को लेकर दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

अबु धाबी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने जोस बटलर की तुलना एबी डिविलियर्स और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों से करते हुए कहा कि फिनिशर के रूप में मैच जिताने में इंग्लैंड का यह आक्रामक बल्लेबाज किसी से कम नहीं है। रॉयल्स के स्पिनरों ने सोमवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट पर 125 रन पर रोका जिसके बाद बटलर ने 48 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को सात विकेट की आसान जीत दिलाई। स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह (बटलर) किसी से कम नहीं है। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे साथ है। उसकी बल्लेबाजी में इतनी अधिक विविधता है।’’ बटलर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं लेकिन स्मिथ ने सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्हें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। इस आस्ट्रेलियाई ने कहा कि टीम के संतुलन के लिए यह जरूरी था।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav