मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऐतिहासिक माल रोड़ शिमला स्थित धरोहर पुलिस सहायता कक्ष का लोकार्पण किया

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 05, 2021

 शिमला ।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक माल रोड़ शिमला स्थित जीर्णोद्धार धरोहर पुलिस सहायता कक्ष का लोकार्पण किया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान भी बहुत सी संस्थाओं ने सीएसआर के तहत स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने में मदद प्रदान की है। जय राम ठाकुर ने धरोहर पुलिस सहायता कक्ष के जिर्णोद्धार के लिए पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सहायता कक्ष में माध्यम से लोगों विशेषकर पर्यटकों को पुलिस सहायता प्राप्त करने में सुविधा उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: 15 हजार 256 फुट की ऊंचाई पर स्थित देश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग गांव में राज्य सरकार ने पहुंचाया नल से जल

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने धरोहर पुलिस सहायता कक्ष के जीर्णोंद्धार के लिए पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिमला ऐतिहासिक महत्त्व का पर्यटन स्थल है इसलिए सरकार द्वारा यहां धरोहर भवनों के संरक्षण के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस सहायता कक्ष के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये व्यय किए गए हैं इसमें 15 लाख एसीसी ट्रस्ट तथा 10 लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार द्वारा कक्ष को ऐतिहासिक धरोहर का स्वरूप देने का प्रयास किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में 18 शिक्षकों को किया सम्मानित

इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, नगर निगम के पार्षद, भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम विनोद कुमार मिश्रा, एसीसी के प्लांट प्रमुख अमिताभ सिंह, वास्तुकार अमिता महाजन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एसीसी व एसबीआई के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश