सीएए किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है: केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

हैदराबाद। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है लेकिन कांग्रेस इसका राजनीतिकरण कर रही है। रेड्डी ने यहां भाजपा द्वारा आयोजित सीएए समर्थक अभियान के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस राजनीति कर रही है। वह विकास को रोकने, देश को पांच हजार अरब डॉलर की आर्थिक महाशक्ति बनाने के हमारे काम को रोकने के लिए (सीएए का) गलत इस्तेमाल कर रही है।’’ उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 2015 में विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं किया जब सीएए को लोकसभा से पारित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने सोचा भारतीय शांति-प्रिय, एक के बाद एक एजेंडा थोपा: ममता

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बहस करने के लिए तैयार हो जाएगा। रेड्डी ने कहा, ‘‘मैं सीएए पर राहुल गांधी को कभी भी, कहीं भी सवाल करने की चुनौती देता हूं। यहां तक कि भाजपा का हमारा सामान्य कार्यकर्ता भी बहस के लिए तैयार है, मेरी जरूरत ही नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि गांधी को यह नहीं मालूम कि सीएए में क्या है।  गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सीएए में भारतीय मुस्लिम या अन्य धर्मों के लोगों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं है। भारतीय मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) 2010 के एनपीआर की तरह ही है, रेड्डी ने कहा, ‘‘लगभग एक जैसा है। एनपीआर का मतलब है जनगणना। जनगणना का मतलब है एनपीआर। इसमें कोई बदलाव नहीं है। हम और जानकारियां हासिल कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

UGC NET Exam 2025 : जल्द जारी होंगे दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

स्मृति मंधाना ने रचा नया इतिहास, महिला T20 में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं

Pawan Singh जाएंगे राज्यसभा? नितिन नवीन के लिए ये है BJP का प्लान

बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान जैसा करना चाहिए व्यवहार, शेख हसीना के बयान पर बोले कांग्रेस विधायक