भाजपा ने सोचा भारतीय शांति-प्रिय, एक के बाद एक एजेंडा थोपा: ममता
पार्क सर्कस इलाके में अल्पसंख्यकों की अच्छी-खासी आबादी है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक एजेंडे के बाद दूसरा राजनीतिक एजेंडा थोप रही है और यह मान रही है कि भारतीय शांति-प्रिय हैं....यह सोचती है कि सिर्फ वही सत्ता में रहेगी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा एक के बाद यह सोचकर अपना राजनीतिक एजेंडा थोप रही है कि भारतीय शांति प्रिय हैं और विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवा दल को राष्ट्रवाद के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है और पूछा कि भाजपा तब कहां थी जब 1947 में देश को आजादी मिली थी। बनर्जी ने पार्क सर्कस इलाके में एक विरोध रैली में कहा, “अगर आप काला सीएए वापस नहीं लेते, एनआरसी (को देश भर में लागू करने) पर फैसले के बारे में पुनर्विचार नहीं करते तो आपको जाना होगा। लोगों की आवाज की अनदेखी मत कीजिए।”
West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata: Agar CAB itna accha hai toh Pradhan Mantri ji aapne vote kyun nahi dala? Aap do din Parliament mein the, lekin jab aapne vote nahi dala toh mujhe yeh andaza hai ki aap bhi isse support nahi karte. Aap ise reject kar dijiye. pic.twitter.com/aBVNQBBiS9
— ANI (@ANI) December 20, 2019
पार्क सर्कस इलाके में अल्पसंख्यकों की अच्छी-खासी आबादी है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, “भाजपा एक राजनीतिक एजेंडे के बाद दूसरा राजनीतिक एजेंडा थोप रही है और यह मान रही है कि भारतीय शांति-प्रिय हैं....यह सोचती है कि सिर्फ वही सत्ता में रहेगी।” उन्होंने आगे कहा, “यह नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा की “बांटने वाली राजनीति” के कारण पूरे देश में आग लगी है- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम और त्रिपुरा। उन्होंने पूछा, “इस स्थिति के लिये कौन जिम्मेदार है?”
अन्य न्यूज़