मंत्रिमंडल विस्तार में JDU-RJD का दबदबा, मनोज झा बोले- हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

पटना। बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिखा जा चुका है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार होगा। जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रह सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजद सांसद मनोज झा ने बताया कि पार्टी का हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस मंत्रिमंडल का हिस्सा है, भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों। इतना तय है कि सभी की भागीदारी है। पूरी कैबिनेट बिहार के सरोकार को प्रतिबिंबित करती है। हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।

जदयू विधायक लेशी सिंह का संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि मुझे अपने मंत्रिमंडल में जगह देने और मेरे जैसे कार्यकर्ता को मंत्री बनाने के लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूं। मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करती हूं जो मुझे यहां लाए हैं। महागठबंधन सरकार अच्छी चलेगी, विकास की गति बढ़ेगी और मजबूती से काम होगा।

उन्होंने कहा कि कोई अंतर नहीं, क्योंकि नेता एक ही है। काम अच्छे से होगा। नीतीश कुमार बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और यह देश की मांग है कि वह देश का नेतृत्व करें, देश में विपक्ष का नेतृत्व करें।

इसे भी पढ़ें: BJP विधायक और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, तबियत बिगड़ने पर कराया गया था AIIMS में भर्ती

इन नेताओं के शपथ लेने की संभावना

बिहार कैबिनेट के विस्तार में राजद नेता तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, ललित यादव, सुरेंद्र यादव और कुमार सर्वजीत के शपथ लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने पुराने मंत्रिमंडल को दोहराने की संभावना है। महागठबंधन नेताओं के बीच तय हुए फॉर्मूले के हिसाब से राजद को 17, जदयू को 13, कांग्रेस को 2, हम को एक और निर्दलीय को एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी की कौन सी पार्टी को कितने मंत्रिपद दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम