उपेंद्र कुशवाहा शपथग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, 30 सदस्यीय सूची में नाम नहीं होने से बताए जा रहे नाराज

Upendra Kushwaha
ANI Image

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का नाम मंत्री पद की रेस में चल रहा था लेकिन बाद में उनका नाम काट दिया गया। जिसको लेकर वो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ गए और फिलहाल दिल्ली में ही हैं। हाल ही में नीतीश कुमार ने राजग नीति गठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पटना। बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिखा जा चुका है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार होगा। ऐसे में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची से हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: BJP विधायक और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, तबियत बिगड़ने पर कराया गया था AIIMS में भर्ती 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा का नाम मंत्री पद की रेस में चल रहा था लेकिन बाद में उनका नाम काट दिया गया। जिसको लेकर वो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ गए और फिलहाल दिल्ली में ही हैं। हाल ही में नीतीश कुमार ने राजग नीति गठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वो महागठबंधन में शामिल हो गए। जहां पर उन्हें महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुना गया और बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और फिर चाचा 'नीतीश' के पैर छू ये संदेश देने का प्रयास किया कि बिहार में अब सबकुछ ठीक है।

महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही संभावना जताई गई कि उपेंद्र कुशवाहा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं लेकिन अब उनका नाम सूची से हटा दिया गया है और वो दिल्ली में मौजूद हैं और नाराज बताए जा रहे हैं। फिलहाल वो शपथग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में 10 लाख नहीं 20 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां, जानिए क्या बोले नीतीश कुमार 

दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार

नई सरकार के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रह सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़