कनाडा सरकार को अपनी धरती पर सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कनाडा में एक खालिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने के सिलसिले में भारत के खिलाफ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को मंगलवार को निराधार और विडंबनापूर्ण करार दिया और मांग की कि कनाडा सरकार अपनी धरती पर सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे। कनाडा द्वारा प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख व भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में ट्रूडो ने भारत के संभावित जुड़ाव का आरोप लगाया था जिसके बाद सोमवार को कनाडा ने एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, कनाडा को अपनी धरती पर सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने अपनी संसद में जो बयान दिए हैं, वे निराधार और विडंबनापूर्ण हैं। चुघ ने आरोप लगाया, जिस तरह से कनाडा की कुछ राजनीतिक हस्तियों ने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल समूहों और व्यक्तियों के प्रति खुलेआम सहानुभूति व्यक्त की है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त