इंदौर में आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में मिला 50 लाख की भांग का भंडार, पांच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने आयुर्वेदिक औषधि के निर्माण की आड़ में 16,200 किलोग्राम भांग के अवैध भंडारण का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त उपायुक्त गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विश्वकर्मा नगर के एक गोदाम पर छापा मारा गया, तो वहां 270 बोरियों में 16,200 किलोग्राम भांग का भंडार मिला। उन्होंने बताया कि भांग की इस बड़ी खेप की कीमत नशे के काले बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ‘बुली बाई’ ऐप मामले में तीन गिरफ्तार, कई और लोगों के शामिल होने की आशंका : मुंबई पुलिस प्रमुख

उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि गोदाम में भांग का अवैध भंडारण मुनक्का नाम की तथाकथित आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में किया गया था। हालांकि, हमें मौके पर भांग के भंडारण और इस दवा के निर्माण का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।’’ अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गोदाम मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman