‘बुली बाई’ ऐप मामले में तीन गिरफ्तार, कई और लोगों के शामिल होने की आशंका : मुंबई पुलिस प्रमुख

Three arrested in bully bye app case many more likely to be involved

मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बुधवार को यहां कहा कि ‘बुली बाई’ ऐप मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नगराले ने संवाददाताओं से कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो उत्तराखंड के हैं और मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका हैं।

मुंबई। मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बुधवार को यहां कहा कि ‘बुली बाई’ ऐप मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नगराले ने संवाददाताओं से कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो उत्तराखंड के हैं और मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में जांच जारी है और अगर कोई भी व्यक्ति अपराध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा और उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: आईआईटी गुवाहाटी में कोविड-19 के 50 से अधिक मामले, प्रतिबंध लागू

नगराले ने कहा, ‘‘चूंकि जांच की प्रकृति संवेदनशील है, इसलिए हम अधिक विवरण साझा नहीं कर पाएंगे।’’उन्होंने कहा कि जांच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ी है, इसलिए विवरण साझा करने से जांच में बाधा आ सकती है। नगराले ने महाराष्ट्र के बाहर के अधिकारियों द्वारा मामले के घटनाक्रम को उजागर करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान की पार्टी ने निर्वाचन आयोग से विदेशों से मिले चंदे की जानकारी छुपाने की कोशिश की: रिपोर्ट

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ स्थानीय अधिकारियों ने अपना नजरिया जाहिर किया है। मुझे लगता है कि इसकी आवश्यकता नहीं थी। उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं थी। आम तौर पर, हम दूसरे राज्यों के मामलों के बारे में नहीं बोलते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपके पास उचित जानकारी नहीं है, तो आपको इस (मामले) पर बयान जारी नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़