पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा का बड़ा आरोप, कहा-कप्तान के पसंदीदा खिलाड़ियों को ही मिलता है मौका

By Kusum | Sep 05, 2025

हाल ही में भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने इशारों इशारों में में टीम चयन में पक्षपात का आरोप लगाया है। 42 वर्षीय अमित ने भारत के लिए 2017 में अपना आखिरी मैच खेला था। वह टी20 मुकाबला था जो बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। उन्होंने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में मिलाकर कुल 68 मैच खेले और 156 अंतर्राष्ट्रीय विकेट दर्ज किए। 

अमित मिश्रा के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उनके नाम 22 टेस्ट में 76 विकेट हैं। टेस्ट बल्ले से भी अहम योगदान दिया और उनके नाम 4 अर्धशतक भी हैं। मिश्रा ने 22 टेस्ट की 32 पारियों में 21.6 की औसत से 648 रन बनाए। 

इस दौरान अमित मिश्रा ने कहा कि, ये बहुत निराश करने वाली चीज थी। कभी-कभी टीम में होते हो, कभी नहीं। कभी आपको प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो कभी नहीं। असल में ये भी निराश करने वाला है। इसमें कोई शक नहीं है कि मैं कई बार निराश हुआ। कुछ खिलाड़ी कप्तान के पसंदीदा हैं। लेकिन वह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता। आपको जब भी मौका मिले तो खुद को बस साबित करना होता है। 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया