क्या सूर्यकुमार यादव का शून्य पर आउट होना टीम इंडिया के लिए है बड़ी टेंशन? जानें कप्तान रोहित शर्मा का जवाब

By अंकित सिंह | Mar 23, 2023

चेन्नई। T20 के नंबर वन बल्लेबाज एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार फ्लॉप साबित हो रहा है। हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई एकदिवसीय श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। तीनों ही मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर आउट हुए। उन्होंने पूरी श्रृंखला में सिर्फ 3 गेंद खेली और उन तीनों गेंद पर वह आउट हुए हैं। पहले दो वनडे में वह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के शिकार हुए तो वही आखिरी मुकाबले में स्पिनर एश्टन एगर की गेंद पर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव का शून्य पर आउट होना टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन है। इसका कारण यह भी है सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर चोटिल है।

इसे भी पढ़ें: ODI में फेल T20 के नंबर वन बल्लेबाज! भविष्य में जबरदस्त वापसी कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव, मिल रहे यह संकेत

इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया अपनी तैयारी कर रही है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का एकदिवसीय में नहीं चलना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने इसके विपरीत जवाब दिया है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि टीम प्रबंधन सूर्यकुमार यादव की एकदिवसीय श्रृंखला में असफलता पर बहुत ज्यादा गौर नहीं कर रहा है। रोहित ने कहा कि सूर्यकुमार ने श्रृंखला में केवल तीन गेंदें खेली। मैं नहीं जानता कि आप इसको कितनी गंभीरता से ले रहे हो। उसने तीन अच्छी गेंदों का सामना किया। उन्होंने कहा कि (बुधवार को) मुझे नहीं लगता कि वह बहुत अच्छी गेंद थी। उसने गलत शॉट का चयन किया था। उसे उस गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहिए था। वह इस बारे में बेहतर जानता है। 

प्रमुख खबरें

SAI भोपाल ने दो जूडो कोच को काउंसलिंग सत्र में शामिल होने का दिया निर्देश

US का F-35A फाइटर जेट और दर्जनों ड्रोन तबाह, 4 महीनों में 22.3 अरब खर्च, पेंटागन ने माना हथियारों का स्टॉक घटा

Palmistry: हथेली में M Sign वाले जातकों में होती है मजबूत Leadership क्षमता और धन लाभ का योग

अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में Salman Khan ने की गणपति पूजा, फैंस बोले- इसे कहते हैं असली सेक्युलरिज्म, देखें वायरल वीडियो