By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2024
मध्य दिल्ली में दिल्ली गेट के निकट एक महंगी बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार 20 वर्षीय सुखविंदर सिंह चला रहा था और दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक के खिलाफ आईपी एस्टेट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंह की मेडिकल जांच कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशे में तो नहीं थे। पुलिस ने बताया कि सिंह तेज गति से वाहन चला रहा था।