भाजपा नेता शाजिया इल्मी की शिकायत पर बसपा के पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी की एक शिकायत पर बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। इल्मी ने अपनी शिकायत में अकबर अहमद ‘डम्पी’ पर एक निजी पार्टी में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 के तहत दर्ज किया गया है। अहमद से इस बारे में टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका और उन्होंने इस मामले में संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी, AAP ने BJP पर लगाया देश को लूटने का आरोप

पुलिस के अनुसार, इल्मी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अहमद ने पांच फरवरी को दक्षिणपश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आयोजित एक रात्रिभोज कार्यक्रम में ‘‘उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और अशिष्ट टिप्पणी कीं।’’ पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) आई पी सिंह ने कहा कि उन्हें इल्मी की शिकायत मिली है और उसके आधार पर अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ सात फरवरी को एक मामला दर्ज किया गया। डीसीपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है। इल्मी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अहमद उनके प्रति ‘‘बहुत अपमानजनक’’ थे। इल्मी ने कहा कि उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर