कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

By दिनेश शुक्ल | May 03, 2021

सिवनी। मध्य प्रदेश में सिवनी जिले की बरघाट पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यिानी रात्रि में ग्राम नंदौरा में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 04 लोगों के विरूद्ध भा.दं.वि. की धारा 341, 353, 186, 188, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं कोरोना कर्फ्यू का उल्लघंन कर शादी में 70-80 लोगों को इकठ्ठा करने वाले विनोद धुर्वे के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 188, 269, 270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन, एयर एम्बुलेंंस से लाए गए थे भोपाल

वही आरक्षक 100 डायल वाहन लेकर वापस आने लगा इस दौरान गांव के राजेन्द्र पटले, नरेन्द्र चैहान, जितेन्द्र चैहान एवं दिलीप धुर्वे आये और 100 डायल वाहन को सामने से रोककर गाली गुप्तार कर वाहन पर हाथ मुक्का पटकने लगे जिस पर आरक्षक द्वारा मना किया गया तो वाहन को जलाने के लिए धान का पैरा लाने चले गये। जिसकी सूचना आरक्षक द्वारा दी गई जिस पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम नंदौरा पहुँची जहां पर पुलिस टीम ने शादी समारोह से भीड़ को हटाया और राजेन्द्र (34) पुत्र लिख्खन पटले निवासी नंदौरा को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपित मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये।   

इसे भी पढ़ें: कोविड व्यस्ताओं के बीच पश्चिम बंगाल और असम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्ट्राइक रेट बेहतर

पुलिस ने बताया कि इस घटनाक्रम को लेकर बरघाट पुलिस ने चारो व्यक्तियों कम्रशः राजेन्द्र(34) पुत्र लिख्खन पटले, नरेन्द्र (28) पुत्र धनराज चैहान, जितेन्द्र(26) पुत्र धनराज चैहान तीनो निवासी नंदौरा एवं  दिलीप धुर्वे निवासी मऊ के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 341, 353, 186, 188, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है एवं विनोद(28) पुत्र अंतराम धुर्वे निवासी नंदौरा जिसके यहाँ कार्यक्रम था के द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगे कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर शादी के कार्यक्रम में 70 से 80 लोगों को इकठ्ठा किये जाने पर भा.द.वि. की धारा 188, 269, 270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बरघाट पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। वहीं मंगलवार को गिरफ्तार आरोपित राजेन्द्र पटले को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक

Adi Shankaracharya की परिक्रमा राष्ट्रीय एकता की मिसाल, बोले Kerala Governor Om Prakash Mathur