भारत की जेल में बंद सुभाष कपूर पर कलाकृतियां चुराने के आरोप में अमेरिका में केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

न्यूयॉर्क। जेल में बंद आर्ट डीलर सुभाष कपूर पर मैनहट्टन के अभियोजकों ने करोड़ों रुपये मूल्य की कलाकृतियां चुराने और रखने का आरोप लगाया है। अब मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या कपूर ने उनके संग्रहालय को चुराई गई कलाकृतियां बेची हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को युद्धक विमान बेचे जाने की दी मंजूरी

 

कपूर को इंटरपोल ने 2011 में जर्मनी में गिरफ्तार किया था और वह भारत की जेल में बंद हैं। मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी साइरस वांसे के कार्यालय ने पिछले महीने कपूर और कई अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में कपूर पर चोरी की कलाकृतियां रखने, इनकी चोरी करने से लेकर धोखाधड़ी आदि का आरोप है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के क्रेटर लेक में 27 साल का एक भारतीय छात्र डूबा

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर में बताया गया है कि भारत सरकार के अधिकारी और मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि संग्रहालय करीब तीन दशक पहले से जो पुरानी बहुमूल्य कलाकृतियां हासिल करता आ रहा था क्या वह कपूर की ‘कारगुजारियों’ वाली थीं? 

प्रमुख खबरें

JDS Leader Revanna ने यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की

Apple ने भारत में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की : CEO Tim Cook

Delhi में लोकसभा चुनाव प्रचार में समन्वय बढ़ाने के लिए आप-कांग्रेस ने बनाई समिति

अभिव्यक्ति की आजादी, जनसुरक्षा के बीच संतुलन होना चाहिए: अमेरिकी विवि में प्रदर्शन पर भारत