भोपाल में कथित लव जिहाद का मामला, धर्म छुपाकर किया विवाह अब धर्म परिवर्तन का दबाब

By दिनेश शुक्ल | Nov 28, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद जैसे मामलों पर काबू पाने के लिए कानून लाने की तैयारी में है। इसके लिए मसौदा तैयार हो चुका है और विधानसभा सत्र में इसे पेश किया जाएगा। इस बीच राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां  इस्लाम धर्म अपना चुके एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू बताकर महिला से शादी की और बेटी होने के बाद अब उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने इसकी लिखित शिकायत भोपाल के सूखी सेवनियां थाने में की है। महिला के आवेदन पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की कर ली है। वही मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के गृहमंत्री  डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। 

इसे भी पढ़ें: दीपावली के बाद भोपाल में कोरोना का कहर जारी, अब तक 31,333 कोरोना संक्रमित मिले

वही लव जिहाद के एक दूसरी मामले पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल की एक युवती ने डरा-धमकाकर शादी करने और धर्मांतरण के लिए विवश किए जाने की शिकायत की है। पीड़ित युवती की फरियाद सुनने के बाद डीआईजी भोपाल को मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती के परिजनों ने डरा-धमकाकर और धर्म छुपाकर शादी कराए जाने की शिकायत प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में भी की थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब भाजपा  की सरकार में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक की चर्चा होने पर डरे-सहमे लोग सामने आने का साहस कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा