बांग्लादेश में Sheikh Hasina और 58 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

By Prabhasakshi News Desk | Sep 15, 2024

ढाका । बांग्लादेश में पिछले महीने हुई हिंसक झड़प के दौरान एक छात्र की हत्या के प्रयास के आरोप में देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 58 अन्य के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया गया है। मीडिया में जारी खबर में यह जानकारी दी गई। देश की पूर्व प्रधानमंत्री (76) के खिलाफ दर्ज मामलों की श्रृंखला में यह नवीनतम मामला है। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार को लेकर छात्रों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं। 

जिसमें हत्या के 136, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण के तीन, हत्या के प्रयास के आठ और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। मामले के तहत दर्ज बयान के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर आग्नेयास्त्रों और हथियारों से हमला किया गया था जिसके कारण फहीम को कई चोटें आईं। इस मामले में हसीना, पूर्व सचेतक इकबालुर रहीम और दिनाजपुर सदर उपजिले के अध्यक्ष इमदाद सरकार सहित 59 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर हमला, Hindu Raksha Dal के 4 लोग गिरफ्तार

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Arunachal Cabinet ने पारित किया प्रस्ताव, कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा