सीहोर में उजागर हुआ धर्मान्तरण का मामला, 4 लोगों पर प्रकरण हुआ दर्ज

By सुयश भट्ट | Jan 13, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में धर्मान्तरण का मामला सामने आया है। जिसमें शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता आध्यदेश के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:हर हिंदू 3 बच्चे पैदा करे, आबादी कम होने से हो सकता अस्तिव का संकट 

उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों ने करीब चार दिन पहले गुरड़ी गांव निवासी मनोहर बंसल से संपर्क किया और उनसे कहा कि अगर वह ईसाई धर्म अपनाते हैं तो उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों तगराज, राजाराम मालवीय, सुनील मालवीय और तेज सिंह से पूछताछ की और बाद में उन्हें मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:बाबा ने अस्पताल में मचाया जमकर उत्पात, पृथ्वी के सर्वनाश होने की करी भविष्यवाणी 

पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि उन्होंने बुधवार को फिर से कथित तौर पर उस व्यक्ति को लुभाने की कोशिश की, और उसे डराने और एक फॉर्म भरने के लिए दबाव बनाने की भी कोशिश की।

जानकारी मिली है कि इन लोगों के पास बाइबल की किताब आई लव माई फैमली, धार्मिक सदस्यता का फार्म और दो-तीन ईसाई धर्म की किताबे व कापी थी। पुलिस को लोगो ने ये भी बताया कि मनोहर बंसल को तगराज नामक व्यक्ति बाइबल की किताब बार-बार पढकर सुना रहा था और फार्म भरने को कह रहा था।

इसे भी पढ़ें:पुलिस कर्मियों भी अब कोरोना की चपेट में, 12 दिन में 227 जवान संक्रमित 

वहीं यह चारों लोग जबरन गांव में आकर लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहे है। इसलिए गांव के विष्णु मीना, अंकित मीना, नरेन्द्र विश्वकर्मा और मुकेश इन लोगों को पकड़कर थाने में लेकर आए। मामले में इछावर थाना पुलिस ने तगराज, राजाराम मालवीय, सुनील मालवीय और तेज सिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता आध्यदेश धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद

Danam Nagender की MLA अयोग्यता बरकरार, Supreme Court के फैसले पर कहा- जनता के बीच जाएंगे

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग से 9 यात्रियों की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार