पीडीएस घोटाले में दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामले को कमजोर किया गया: ईडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि जांच से पता चला है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्यों और एक शीर्ष विधि अधिकारी ने कई करोड़ के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपी दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामले को कमजोर किया है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कई विधायक एक बार फिर दिल्ली में, राज्य में चर्चा का दौर

जांच एजेंसी ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है और आयकर विभाग द्वारा जब्त किए गए मोबाइल फोन में मिले बातचीत के संदेशों को जमा किया है जिनसे पता चलता है कि दोनों मुख्य आरोपियों अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला (भ्रष्टाचार के आरोप का सामना कर रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी) ने अभियोजन एजेंसी ईओडब्ल्यू-एसीबी, छत्तीसगढ़ के प्रमुखों, उच्च न्यायालय में एक बहुत वरिष्ठ विधि अधिकारी, एसआईटी के सदस्यों के साथ मिलकर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से भ्रष्टाचार के मामले को कमजोर किया है।

इसे भी पढ़ें: नान घोटाला मामला : अधिकारियों को बचाने की कोशिश — रमन सिंह

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला