आजम खान पर दर्ज मुकदमे झूठे, राजनीति में इतना घटिया स्तर पर नहीं जाना चाहिए: शिवपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्‍यक्ष डीपी यादव के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खान के खिलाफ बहुत झूठे मुकदमे दर्ज किये गये, राजनीति में इतना घटिया स्तर पर नहीं जाना चाहिए। शनिवार को प्रसपा प्रमुख यादव ने यहां डीपी यादव के साथ संयुक्‍त रूप से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सभी जानते हैं कि आजम साहब बड़े नेता हैं और उन्‍होंने विश्वविद्यालय बनाकर बड़ा काम किया लेकिन उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किये गये, राजनीति में इतना घटिया स्तर पर नहीं जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान के मामलों को लेकर शिवपाल पहले भी सरकार पर निशाना साध चुके हैं और उनसे मिलने सीतापुर जेल भी गये थे। 

इसे भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री जी बताएं भूमाफिया पर वो कार्रवाई करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आएगा, अखिलेश यादव का योगी पर निशाना

आजम खान कुछ माह पूर्व उच्‍च्‍तम न्‍यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए हैं। शिवपाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी आजम खान के मामले को लेकर आंदोलन न करने का आरोप लगा चुके हैं। समाजवादी पार्टी के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से कोई गठबंधन नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए, लेकिन चुनाव बाद चाचा-भतीजे में दूरियां बढ़ गई और राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चाचा-भतीजा की राहें जुदा-जुदा हो गयी। इसके पहले सपा से अलग होने के बाद 2018 में शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav