भारत में फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, सामने आए इन नए लक्षणों को न करें नजरअंदाज

By एकता | Jun 15, 2022

देश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसकी वजह से एक बार फिर लोगों के बीच खौफ का माहौल बनता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटों में देशभर में कोविड-19 के कुल 8,822 नए मामले सामने आये हैं और संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हो गयी। इस बार ओमीक्रोन के सबवेरिएंट बीए.4 और बीए.5 की वजह से मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। बढ़ते मामलो को देखते हुए एक्सपर्ट्स इसे कोरोना की चौथी लहर मान कर चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: रात में बिस्तर पर पार्टनर के साथ करें ये काम, इंटिमेसी का मज़ा हो जाएगा दोगुना

कोरोना वायरस के नए लक्षण

- कोरोना वायरल से नए लक्षणों में मरीजों के नाखूनों पर सफेद रेखाएं और लाल रंग के निशान देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों के नाखून के आखिर के हिस्से नारंगी रंग के हो रहे हैं।

- अन्य लक्षणों की बात करें तो कोरोना संक्रमण होने पर लोगों की हाथ-पैर की उँगलियों और नाखूनों में जलन, खुजली, झुनझुनी और सनसनी जैसी समस्याएं हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बेडरूम में संबंध बनाना हो गया है बोरिंग? इन जगहों पर करें ट्राई, मिलेगा इंटिमेसी का भरपूर आनंद

इस बार पर ध्यान दें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना के इन नए लक्षणों की कोई पुष्टि नहीं की गयी है। नाखूनों में लाल नारंगी निशान होने के पीछे अन्य वजहें भी हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह लिए बिना किसी भी तरह की दवाईयों का सेवन न करें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर