रात में बिस्तर पर पार्टनर के साथ करें ये काम, इंटिमेसी का मज़ा हो जाएगा दोगुना

bedtime to increase intimacy
unsplash

कपल्स को चाहिए कि वह रात के समय जब अपने पार्टनर के साथ हों तो एक अच्छा टाइम साथ बिताएं। ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।

रात का समय एक ऐसे समय होता है जब आप दिनभर की थकान और टेंशन को भूल कर अपने बेड पर सुकून से लेटते हैं। जब आप अपने पार्टनर के साथ बेड में होते हैं तो बाहरी दुनिया को पीछे छोड़ देते हैं। बेटाइम एक ऐसा समय होते हैं जो कपल्स के लिए बेहद खास होता है। सिर्फ फिजिकल इंटिमेसी के लिहाज से ही नहीं, इमोशनल कनेक्शन के लिए भी बेडटाइम बेहद जरूरी होता है। कपल्स को चाहिए कि वह रात के समय जब अपने पार्टनर के साथ हों तो एक अच्छा टाइम साथ बिताएं। ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।  आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बेटाइम हैबिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको आपके पार्टनर के करीब आने में मदद मिलेगी -

रात एक ऐसा समय होता है जब आप दिन भर की सारी थकान और टेंशन छोड़कर अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताते हैं। रात में सोने से पहले आप दोनों अपनी दिनभर की बातों के बारे में एक दूसरे को बताएं। इससे आप दोनों को एक दूसरे के डेली रूटीन के बारे में पता चलेगा। जब आप दिनभर की अच्छी बातों के बारे में अपने पार्टनर तो आप दोनों अच्छा महसूस होगा।

जरूरी नहीं है कि पार्टनर के साथ प्यार जाहिर करने के लिए आपको हर वक्त कुछ खास करना पड़े। रात के समय जब आप दोनों साथ हो तो एक दूसरे की आंखों में देखें। इससे आप दोनों को रोमांटिक होने में मदद मिलेगी और आप दोनों अपनी इंटिमेसी को एंजॉय भी कर पाएंगे।

जब भी आप दोनों रात में साथ हो तो बातें करें। आप दोनों साथ में लेट कर अपनी पुरानी यादों के बारे में बात कर सकते हैं। इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। पुरानी यादों के बारे में बात करने से आप दोनों को एहसास होगा कि आप दोनों ने अभी तक का सफर कितनी खूबसूरती से साथ में जिया है। भले ही आप के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए हो लेकिन आप दोनों ने मिलकर सभी परेशानियों का सामना किया है। इस अहसास से आपके रिश्ते में प्यार और भी ज्यादा बढ़ेगा।

रात के समय आप दोनों साथ में कुछ फन एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आपको और आपके पार्टनर को जो भी करना पसंद हो आप दोनों साथ में मिलकर उस चीज का मजा ले सकते हैं। जैसे आप दोनों साथ में कोई मूवी देख सकते हैं या कोई गेम खेल सकते हैं। इससे आप दोनों की दिनभर की थकान और टेंशन दूर होगी और आप दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे।

रात का समय इंटिमेसी का समय होता है। रात में सोने से पहले आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और नॉटी बातें कर सकते हैं। इससे इंटिमेट होने के लिए एक अच्छा माहौल बनेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़