UP में शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 9 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2025

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों का कैशलेस इलाज कराने का ऐलान किया है। लोक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने घोषणा की कि अब सभी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी मिलेगा। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके बाद उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भगवान कृष्ण की पावन नगरी में 'पाप का धंधा', मथुरा के गेस्टहाउसों पर छापेमारी, देह व्यापार के चंगुल से 11 युवतियां छुड़ाई गईं

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से 9 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। कैशलेस स्कीम की सुविधा मिलने का मतलब ये है कि शिक्षक या उनके परिवार में किसी बीमारी के होने की स्थिति में अस्पताल में शुरुआती इलाज के लिए कैश की व्यवस्था की चिंता से मुक्त होना संभव हो पाएगा। इलाज के बाद बीमा के दायरे में अगर खर्च आया, तो जेब पर भार भी नहीं पड़ेगा।  

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त