जातीय जनगणना को लेकर बिहार विधानमंडल में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था: नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सी.पी. ठाकुर के बयान पर बृहस्पतिवार को कहा कि यह सभी को मालूम है कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद में जातीय जनगणना को लेकर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता सीपी ठाकुर ने जातीय जनगणना से कोई फायदा नहीं पहुंचने की बात करते हुए बुधवार को कहा था लोगों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति में कैसे सुधार हो इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस विवाद: फिर दिल्ली पहुंचेंगे बघेल, हाई कमान के साथ मुलाकात की संभावना

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर व्यक्तिगत किसी की कोई राय हो सकती है, वह एक अलग बात है। लोगों की अलग-अलग सोच होती है उस पर हमारी किसी प्रतिक्रिया की जरुरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान में युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस का जेन-जी फॉर चेंज अभियान शुरू

Queens Park Oval में T20 के धुरंधरों Bravo, Pollard, Narine के नाम हुआ स्टैंड!

Delhi वालों को बड़ी राहत! अब ₹35/Kg मिलेगा प्याज, सरकार का महंगाई पर वार

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली