बार-बार छापा मारने के बजाय कांग्रेस नेताओं के घर के बाहर सीबीआई और ईडी लगा लें तंबू: अतुल लोंढे

By प्रेस विज्ञप्ति | May 17, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के घर पर एक बार फिर सीबीआई ने छापा मारा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेताओं के घरों पर लगातार छापेमारी हो रही है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इस कार्रवाई के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब जांच एजेंसियों को निर्देश देने के बजाय सीबीआई और ईडी की टीम को कांग्रेस नेताओं के घर के बाहर तंबू लगा कर स्थायी रूप से बैठ जाना चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने तंज कसते हुए कहा कि बार-बार इस तरह की छापेमारी में समय, पैसा और ऊर्जा बर्बाद करने के बजाय अगर जांच एजेंसियां तंबू लगा कर कांग्रेस नेताओं के घर के बाहर बैठ जाएं तो उनका समय बर्बाद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई में आम करदाताओं का पैसा बर्बाद करने के बजाय कांग्रेसी नेता जांच एजेंसियों के खाने-पीने का खर्च भी उठाएगी। 

इसे भी पढ़ें: सीबीआई को कुछ नहीं मिला, लेकिन छापेमारी का समय जरूर दिलचस्प है: पी चिदंबरम 

अतुल लोंढे ने कहा कि केंद्र सरकार के पास सिर्फ विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का ही काम रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता भ्रष्ट हैं और उनके दल के नेता धुले हुए चावल की तरह साफ हैं। लोंढे ने यह भी कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसिया केंद्र की मोदी सरकार की कठपुतली बन गई है और उनकी आजादी पूरी तरह से खत्म हो गई है लेकिन यह लोकतंत्र के लिए काफी घातक है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला