बीरभूम हिंसा में गिरफ्तार नौ लोगों की फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच कराएगी CBI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

रामपुरहाट। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हत्याओं के संबंध में गिरफ्तार किए गए नौ लोगों की फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच कराने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जांच के दौरान एक मनोवैज्ञानिक उनके शरीर के साथ ही चेहरे की भाव-भंगिमाओं पर नजर रखने के लिए मौजूद होगा और इन्हें सबूत माना जाएगा। एक अधिकारी ने को बताया, ‘‘नौ संदिग्धों से पूछताछ करते वक्त फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जाए कि क्या ये लोग सच बोल रहे हैं या झूठ।

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद ने नवरात्रि के दौरान कच्चे मांस की बिक्री पर लगाई रोक, सफाई को बताई वजह

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रभावित परिवारों ने हमें बताया है कि वे शवों की पहचान नहीं कर पाए। डीएनए जांच से उनकी पहचान करने में हमें मदद मिलेगी।’’ गौरतलब है कि टीएमसी नेता की हत्या के कुछ घंटों बाद जिले में रामपुरहाट पुलिस थाने के तहत आने वाले बोगतुई गांव से आठ लोगों के जले हुए शव बरामद हुए थे।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा