सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार टीएमसी नेता के घर पहुंचे, बेटी से की पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल के बोलपुर स्थित आवास पर गई और कथित पशु तस्करी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में उनकी बेटी से पूछताछ की। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने सुकन्या मंडल से पूछताछ की। इस टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें: RBI की मंजूरी के बाद सीएसबी बैंक के नियमित एमडी और सीईओ बने प्रलय मंडल

सीबीआई के अधिकारियों ने चावल मिल का दौरा किया और कुछ वाहनों को जब्त कर लिया जिनके मालिक कथित तौर पर अन्य लोग हैं, लेकिन तृणमूल नेता इनका उपयोग करते थे। मंडल को कथित पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा