नारद स्टिंग मामले में CBI ने TMC सांसद से की पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

नयी दिल्ली। सीबीआई नारद स्टिंग मामले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के डी सिंह से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस स्टिंग में कुछ लोग पैसे लेते दिख रहे हैं जिनकी शक्ल पार्टी नेताओं जैसी प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि सिंह सुबह एजेंसी मुख्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ चल रही है। एजेंसी ने नारद न्यूज के संपादक मैथ्यू सैमुअल्स को भी बुलाया जिन्होंने रिकार्डिंग मुहैया करायी थी। इसमें पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ नौकरशाहों और नेताओं को कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है। दावा किया गया है कि स्टिंग ऑपरेशन 2014 में किया गया था।

सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 शीर्ष नेताओं तथा एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नेताओं में सांसद और पश्चिम बंगाल के मंत्री भी शामिल थे। इस सिलसिले में रिश्वत और आपराधिक कदाचार से निपटने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इन अपराधों के लिए अधिकतम सजा पांच से सात साल तक का कारावास है।

प्रमुख खबरें

Exit Poll पूरी तरह गलत..., Assam में जीत के भरोसे पर Congress, लोकसभा नतीजों का दिया हवाला

Tamil Nadu Election: एक्टर Vijay की TVK का दावा- 200 सीटें जीतेंगे, किसी Alliance की जरूरत नहीं

भारत-बांग्लादेश भिड़ गए! कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर ढाका ने किस बात का विरोध जताया?

यात्रियों को बड़ा झटका! Air India ने जुलाई तक कई International Flights कीं Cancel, जानें वजह।