कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर CBI का छापा, कांग्रेस नेता का ट्वीट- मैं गिनती भूल गया, रिकॉर्ड बनेगा

By निधि अविनाश | May 17, 2022

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस के नेता कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर मंगलवार को सीबीआई ने छापेमारी की हैं। खबरों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्ति चिदंबरम के घर और ऑफिस पर छापा मारा हैं। वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ अवैध रिश्वत के एक नए मामले में मामला दर्ज किया है। सीबीआई के अधिकारी कार्ति के खिलाफ मामले के सिलसिले में देश भर में नौ स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Guna Hatyakand: पुलिस ने एक और आरोपी का किया एनकाउंटर, मारे गए अब तक 3 हत्यारे

कार्ति पहले से ही आपराधिक मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं जिनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। वह एयरसेल-मैक्सिस सौदे से संबंधित आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। हालांकि कार्ति और उनके पिता ने सभी आरोपों से इनकार किया है। 

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई