भारत में 3000 लोगों को नियुक्त करेगी संपत्ति परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी सीबीआरई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी सीबीआरई भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के इरादे से इस साल यहां 3,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख अंशुमन मैगजीन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीबीआरई की भारत से आय 2018 में 20 प्रतिशत बढ़ी और हम 2019 में भी वृद्धि का यह स्तर बनाये रखने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कारोबार के आंकड़े नहीं दिये।

भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका मामलों के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैगजीन ने कहा कि परामर्श कंपनी अब मकान के ब्रोकरेज के क्षेत्र में कदम रखी है और अब उसे इस कारोबार को व्यापक स्तर पर बढ़ाने की योजना है।

गुरूग्राम में नये मुख्यालय के उद्घाटन के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम वृद्धि करने वाली सेवा कंपनी है और हमारी एकमात्र संपत्ति लोग है। इसीलिए हम पिछले कुछ साल से बाजार में उपलब्ध बेहतर प्रतिभा नियुक्त कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के लिए इरडा ने LIC से प्रस्ताव मांगा

मैगजीन ने कहा, ‘‘वृद्धि की जरूरतों को पूरा करने के लिये वर्ष 2019 में हम देश भर में 3,000 लोगों को नियुक्त करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’रीयल एस्टेट क्षेत्र में विभिन्न सेवाएं देने वाली सीबीआरई इंडिया में कर्मचारियों की संख्या 8,300 है। 

प्रमुख खबरें

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात

मणिपुर हिंसा के 24,000 पीड़ित परिवारों को अब तक क्यों नहीं मिला लाभ? Supreme Court ने Justice Mittal Committee से मांगी रिपोर्ट